Move to Jagran APP

झामुमो का दावा- भाजपा के कई नेता हैं संपर्क में, दिवाली से पहले करेंगे धमाका

Jharkhand. झामुमो ने कहा कि कबाड़ का अंबार बना रही है भाजपा। भाजपा को अब अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 09:11 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 09:11 PM (IST)
झामुमो का दावा- भाजपा के कई नेता हैं संपर्क में, दिवाली से पहले करेंगे धमाका
झामुमो का दावा- भाजपा के कई नेता हैं संपर्क में, दिवाली से पहले करेंगे धमाका

रांची, राज्य ब्यूरो। झामुमो ने भाजपा में शामिल हुए पांच विधायकों को लेकर तंज कसा है। कहा कि यह घटना जनतंत्र के लिए चुनौती है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टïचार्य ने कहा कि भाजपा को अब अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा। इसकी भरपाई के लिए अन्य पार्टियों के नेताओं को कुनबे में शामिल करने नापाक कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैैं जिनकी पार्टी समीक्षा कर रही है। इसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा।

loksabha election banner

पार्टी इसका जल्द खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि उनके दो विधायक भी भाजपा में शामिल हुए हैैं। उनके जाने के बाद संगठन से अब कोढ़ समाप्त हो गया है। एक विधायक तो निलंबित चल रहे थे, जबकि दूसरे विधायक कुणाल षाडंग़ी को पार्टी ने हमेशा उचित सम्मान दिया है, लेकिन उन्होंने प्रलोभन में आकर पार्टी का त्याग किया है। युवाओं को प्रलोभन देकर भाजपा षडय़ंत्र रच रही है, जो उसके गले की फांस बनेगा। बाहरी नेताओं के आने से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है।

कई नेता उनके संपर्क में हैैं। दीपावली तक झामुमो भी बड़ा धमाका करेगी। उन्होंने सीएम रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हताश और निराश है। यात्रा में जबरन स्कूली छात्रों को शामिल कराया जाता है। भाजपा में ऐसे नौकरशाह भी शामिल हुए हैैं, जिनका पूरा कार्यकाल विवादित रहा है, ऐसे लोग भाजपा को ही मुबारक हों।

भाजपा स्क्रैप (कबाड़) मैटरियल का अंबार बनाने में जुटी है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को समय से पहले और योग्यता से ज्यादा मिल जाता है तो उसे संभाल नहीं पाता है। ऐसा ही हुआ है। कहा कि जिन लोगों ने झामुमो का साथ छोड़ा है, अब उनकी राजनीतिक हैसियत किसी से छुपी नहीं है। कहा कि अब महागठबंधन की बाधाएं दूर हो रही हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.