विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JMM Third Candidate List: झामुमो ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, बगावत करने वाले चमरा लिण्डा को मिली टिकट

Published: Wed, 23 Oct 2024 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2024 11:24 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। गोमिया विधानसभा सीट ...और पढ़ें

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झामुमो की तीसरी लिस्ट जारी।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झामुमो की तीसरी लिस्ट जारी।

HighLights

  1. झामुमो प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, बिशुनपुरा से चमरा लिण्डा को दिया गया टिकट
  2. गोमिया, चक्रधरपुर, खूंटी, सिसई और बिशुनपुर से पार्टी ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम

जागरण टीम, रांची। JMM Candidates List झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

इसके मुताबिक गोमिया से योगेंद्र प्रसाद, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव, खूंटी से स्नेहलता कंडुलना, सिसई से जिगा सुसारण होरो और बिशुनपुर से चमरा लिंडा पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि अन्य विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

योगेंद्र प्रसाद गोमिया से पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वे पिछला चुनाव जीत नहीं पाए थे। इसके अलावा चक्रधरपुर से सुखराम उरांव, सिसई से जिगा सुसारण होरो और बिशुनपुर से चमरा लिंडा सीटिंग विधायक हैं।

चमरा लिंडा ने पिछला लोकसभा चुनाव लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लड़ा था। उन्हें दल ने निलंबित कर दिया था। कुछ दिन पूर्व हेमंत सोरेन ने उन्हें बुलाकर फिर से जिम्मेदारी सौंपी।

खूंटी से प्रत्याशी घोषित की गई स्नेहलता कंडुलना ने वर्ष 2014 में यहां से बहुजन मुक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा था। उनकी टक्कर भाजपा के निवर्तमान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा से होगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के लेटरहेड पर केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से उम्मीदवारों की इस तीसरी सूची को जारी किया गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवारों की तीसरी सूची

विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
गोमिया योगेन्द्र प्रसाद
चक्रधरपुर (अजजा) सुखराम उरांव
खूंटी (अजजा) स्नेहलता कन्डूलना
सिसई (अजजा) जिगा सुसारण होरो
बिशुनपुर (अजजा) चमरा लिण्डा

अब तक 41 प्रत्याशी घोषित

झामुमो की पहली सूची में 35 प्रत्याशियों के नाम थे। इसके बाद दूसरी सूची में रांची से महुआ माझी प्रत्याशी घोषित की गई। तीसरी सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम हैं। कुल मिलाकर झामुमो अब तक 41 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुका है। 2019 के चुनाव में झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कब होगा मतदान?

झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान 13 नवंबर 2024 को होगा। इसके बाद दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर 2024 को मतदान कराया जाएगा।

आखिर मतगणना किस दिन होगी?

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए 23 नवंबर 2024 को मतगणना कराई जाएगी। आयोग ने कहा है कि 25 नवंबर 2024 को चुनाव पूरी तरह से संपन्न होने की घोषणा करेगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव की फैक्ट फाइल

  • कुल 29,562 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र में कुल 5,042 मतदान केंद्र और ग्रामीण क्षेत्र में 24,520 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • ये सभी मतदान केंद्र कुल 20,281 लोकेशन पर बनाए गए हैं।
  • इस चुनाव में कुल 2,60,43,703 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,31,44,236 पुरुष हैं, 1,28,99,019 महिला हैं और 448 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं।
  • इस विधानसभा चुनाव में कुल 11,84,150 मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं। ये पहली बार वोटिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 36 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, बरहेट से CM हेमंत सोरेन मैदान में, देखें पूरी सूची

Jharkhand Election 2024: झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की नई सूची, इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह; पढ़ें पूरी लिस्ट