विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 36 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, बरहेट से CM हेमंत सोरेन मैदान में, देखें पूरी सूची

Published: Wed, 23 Oct 2024 12:06 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2024 01:18 AM (IST)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 36 प्रत्याशियों की सूची (JMM Candidates List) जारी कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट ...और पढ़ें

जेएमएम ने किया प्रत्याशियों का एलान। (हेमंत सोरेन: फाइल फोटो)
जेएमएम ने किया प्रत्याशियों का एलान। (हेमंत सोरेन: फाइल फोटो)

HighLights

  1. झामुमो ने मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा।
  2. सरायकेला और जामा में अभी प्रत्याशी तय नहीं।
  3. गांडेय विस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन।

राज्य ब्यूरो, जागरण, रांची। JMM Candidates List : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। वहीं, रांची से महुआ माजी झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी होंगी।

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने मंगलवार देर रात 35 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। वहीं, बुधवार सुबह रांची से भी उम्मीदवार का एलान कर दिया। सूची में सरायकेला और जामा से प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। जल्द ही इन सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

शीर्ष नेतृत्व ने सीटिंग विधायकों पर भरोसा जताया है। वहीं पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भी सूची में जगह दी गई है। हालांकि, दल में वापस आए कुणाल षाडंगी को बहरागोड़ा से टिकट नहीं मिला है। धनवार सीट से भी पार्टी ने प्रत्याशी उतार दिया है। यहां से भाकपा माले ने भी प्रत्याशी की घोषणा की है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशियों की सूची

विधानसभा सीट प्रत्याशी
बरहेट (अजजा) हेमंत सोरेन
राजमहल एमटी राजा
बोरियो (अजजा) धनंजय सोरेन
महेशपुर (अजजा) स्टीफन मरांडी
शिकारीपाड़ा (अजजा) आलोक सोरेन
नाला रबीन्द्रनाथ महतो
दुमका (अजजा) बसंत सोरेन
मधुपुर हफीजुल हसन
सारठ उदयशंकर सिंह
गांडेय कल्पना मुर्मू सोरेन
गिरिडीह सुदिव्य कुमार
डुमरी बेबी देवी
चंदनक्यारी (अजा) उमाकांत रजक
टुंडी मथुरा प्रसाद महतो
बहरागोड़ा समीर मोहंती
घाटशिला (अजजा) रामदास सोरेन
पोटका (अजजा) संजीव सरदार
जुगसलाई (अजा) मंगल कालिंदी
ईचागढ़ सविता महतो
चाईबासा (अजजा) दीपक बिरुआ
मझगांव (अजजा) निरल पूरती
मनोहरपुर (अजजा) जगत मांझी
खरसावां (अजजा) दशरथ गगराई
तमाड़ (अजजा) विकास मुंडा
तोरपा (अजजा) सुदीप गुड़िया
गुमला (अजजा) भूषण तिर्की
लातेहार (अजा) बैद्यानाथ राम
गढ़वा मिथिलेश कुमार ठाकुर
जमुआ (अजा) केदार हाजरा
भवनाथपुर अनंत प्रताप देव
सिमरिया (अजा) मनोज चंद्रा
सिल्ली अमित महतो
बरकट्ठा जानकी यादव
धनवार निजामुद्दीन अंसारी
लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू

झारखंड मुक्ति मोर्चा के लेटरहेड पर पार्टी के विधानसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की सूची।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने धनवार सीट से भी अपना प्रत्याशी उतारा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लेटरहेड पर उम्मीदवारों की सूची पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हस्ताक्षर से जारी हुई है।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Election: लुइस मरांडी का 'खेल' BJP को करेगा 'फेल'? झारखंड में बैकफुट पर दिख रही भाजपा

Jharkhand RJD Candidates List: महागठबंधन में राजद को मिली 6 सीटें, प्रत्याशियों के नाम भी घोषित; देखें सूची

Jharkhand Election: भाकपा ने 12 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, चतरा से डोमन और कांके से संतोष पर दांव