Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Champai Soren: चंपई सोरेन के कोल्हान में झामुमो के बागी भाजपा में होते हैं हिट; संताल में मिसफिट, समझें पॉलिटिक्स

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:27 AM (IST)

    Champai Soren झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि चंपई का अगला कदम जो भी होगा उसका उनकी राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। कारण कि कोल्हान और संताल में पहले भी कई नेता पाला बदल चुके हैं। ऐसे नेताओं का सफर कैसा रहा इसे जानना भी जरूरी है।

    Hero Image
    Champai Soren: चंपई सोरेन का अगला कदत तय करेगा उनकी राजनीति का भविष्य।

    दिव्यांशु, रांची। Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) के भाजपा में शामिल होने की संभावना के बीच कोल्हान के झामुमो नेताओं (JMM Crisis) के भाजपा में आने पर चर्चा हो रही है।

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) भी 1995 में खरसावां से झामुमो विधायक (JMM MLA) रह चुके हैं। वे भाजपा में शामिल हुए। तीन बार मुख्यमंत्री बने। भाजपा ने केंद्र में मंत्री बनाया।

    विद्युत वरण महतो भाजपा में 2014 में शामिल हुए और अब तीसरी बार सांसद हैं। जबकि संताल परगना में झामुमो से भाजपा में आए नेता अपनी राजनीतिक पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए।

    हेमलाल मुर्मू (Hemlata Murmu) भाजपा के टिकट पर 2014 में राजमहल सीट पर चुनाव लड़े और हार गए। इसी तरह झामुमो नेता साइमन मरांडी भी भाजपा में आए। दोनों को असफलता हाथ लगी।

    हेमलाल मुर्मू ने झामुमो में वापसी कर ली। इसी तरह साइमन मरांडी भी झामुमो में लौट आए। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन की बड़ी बहू भाजपा के टिकट पर दुमका से उम्मीदवार हुईं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले भी मिलती रही चुनौती

    चंपई सोरेन झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे हैं। सोरेन परिवार की रिश्तेदारी भी इस क्षेत्र में है। यहां पहले भी झामुमो को चुनौती (Jharkhand Politics) देने वाले नेता होते रहे हैं।

    एक समय झामुमो के कद्दावर नेता रहे कृष्णा मार्डी ने भी पार्टी छोड़ दी थी। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो भी अलग हुए। उनकी पत्नी आभा महतो भाजपा से सांसद बनीं।

    यह भी पढ़ें

    Champai Soren: चंपई सोरेन का क्या होगा? दिल्ली में डटे रहने से बढ़ रहा सियासी तापमान, तीखी बयानबाजी भी तेज

    Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के करीबी ने चंपई को बताया 'विभीषण', कहा- सरकार को तोड़ने की कोशिश की

    Champai Soren: चंपई सोरेन पर नजरें, कब ज्वाइन करेंगे BJP? दिल्ली में टॉप लीडरशिप करेगी आखिरी फैसला

    'मजबूती से हेमंत के साथ खड़े हैं कांग्रेस MLA', चंपई को लेकर जारी अटकलों के बीच बोले केशव महतो