बिहार विधानसभा चुनाव : आज झामुमो के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बुधवार को झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। ये सीटें झारखंड की सीमा से सटी हैं। इसमें कटोरिया झाझा और चकाई शामिल है।
रांची : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बुधवार को झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। ये सीटें झारखंड की सीमा से सटी हैं। इसमें कटोरिया, झाझा और चकाई शामिल है। बताते चलें कि झामुमो ने राजद से तालमेल में दिलचस्पी दिखाई थी। आरंभ में लगा था कि दोनों दलों के बीच समझौता हो सकता है, लेकिन राजद ने सीटें देने से इन्कार कर दिया तो झामुमो ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारें। समझौता नहीं होने से झामुमो का शीर्ष नेतृत्व भी असहज हुआ।
आरंभ में मोर्चा ने इसके लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव की खिचाई भी की। यहां तक कहा गया कि चुनाव परिणाम के बाद झारखंड में दोनों दलों के रिश्ते की समीक्षा होगी। हालांकि बाद में झामुमो के सुर नरम हुए। झामुमो ने दोबारा राजद के खिलाफ प्रहार करने से परहेज किया। पार्टी को उम्मीद है कि बिहार में उनके प्रत्याशी बेहतर परिणाम देंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो ने आरंभ में 12 सीटों पर दावेदारी की थी। दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव की वजह से झामुमो के स्टार प्रचारकों में शामिल शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने बिहार का रुख तक नहीं किया।
--------
लालू पर टिप्पणी की राजद ने की निंदा
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हाल के दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी की झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने निदा की है। मुख्य प्रवक्ता अनीता यादव ने कहा है कि बिहार में तेजस्वी के बढ़ते प्रभाव को देखकर नीतीश अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
----------