Move to Jagran APP

झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा साहिबगंज जिप अध्यक्ष ने

रांची : साहिबगंज जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य रेणुका मुर्मू ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 05:18 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 05:18 AM (IST)
झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा साहिबगंज जिप अध्यक्ष ने

रांची : साहिबगंज जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य रेणुका मुर्मू ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामा। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया। रेणुका मुर्मू ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है। इससे पहले भी वह भाजपा में प्रदेश महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री रह चुकी हैं। कहा कि साहिबगंज, पाकुड़ सहित अन्य जिलों में भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा ताकि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर पाकुड़ जिला परिषद उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला, बालकृष्ण स्वर्णकार, अंजीत उर्फ लालू भगत सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

सक्सेस गुरु अरुण कुमार मिश्रा भी हुए शामिल :

चाणक्य आइएएस एकेडमी सह एके मिश्रा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सक्सेस गुरु अरुण कुमार मिश्रा अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की अध्यक्षता में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। वे लंबे समय से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक सेवा के कार्य कर रहे हैं। लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि राजनीति में आने का प्राथमिक उद्देश्य समाज कल्याण है। वे सकारात्मक राजनीति और परिवर्तन के लिए काम करेंगे।

झामुमो में शामिल

राब्यू, रांची : अखिल भारतीय ¨हदू महासभा की शिल्पी कुंडू ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। महिला मोर्चा अध्यक्ष महुआ माजी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। झामुमो के जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, असरफ खान, अंतु तिर्की, देवाशीष गायन, संध्या गुड़िया आदि ने उन्हें दल में शामिल होने पर बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.