झामुमो नेता छोटेलाल यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल Ranchi News
Jharkhand BJP. गढ़वा के आशीष दुबे भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू विधायक नागेन्द्र महतो आदि मौजूद थे।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 01:32 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 05:44 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। बगोदर के झामुमो नेता छोटेलाल यादव और मझगांव गढ़वा के आशीष दुबे गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक नागेन्द्र महतो, गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण समारोह में उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और सदस्यता दी गई। इस मौके पर छोटेलाल यादव ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों के कारण पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें