विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'झारखंड में नफरत के...', JMM के प्रदेश महासचिव ने शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा को दी नसीहत

Published: Tue, 16 Jul 2024 11:50 PM (IST)

भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के ...और पढ़ें

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्रीय मंत्री और हिमंत बिस्व सरमा को दी ये नसीहत
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्रीय मंत्री और हिमंत बिस्व सरमा को दी ये नसीहत

HighLights

  1. असम जाकर सीसीए और एनआरसी पर बोलें हिमंता- सुप्रियो
  2. देश में बाढ़ और सूखा और यहां आकर राजनीति कर रहे शिवराज

राज्य ब्यूरो, राची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा पर प्रहार किया है। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने नसीहत दी कि दोनों नेता झारखंड में नफरत के बीज नहीं बोएं।

हिमंता को असम में बाढ़ की स्थिति नहीं दिख रही है। जहां 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हिमंता को असम जाकर बताना चाहिए कि एनआरएसी का क्या हुआ?

शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि आधे देश में बाढ़ की स्थिति और आधे में सुखाड़ की स्थिति है। वे एमएसपी के बारे में क्यों नहीं कुछ बोलते हैं? किसी के आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री और किसी राज्य के सीएम के नेता को प्रोटोकाल के तहत सरकारी सुरक्षा और सुविधा कराना ही है, लेकिन सरकारी सुविधा का उपयोग समाज को बांटने के लिए नहीं किया जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता लोकसभा चुनाव में डिस्चार्ज हो गए थे।

झारखंड में भाजपा का होगा सफाया

वे यहां चार्ज होने के लिए आते हैं। 20 जुलाई को प्रभात तारा मैदान में होने वाले भाजपा के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर का स्पष्ट संदेश इन्हें मिल चुका है। झारखंड में भाजपा का सफाया हो जाएगा। बाबूलाल मरांडी को फील्ड में जाने की हिम्मत नहीं है।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Politics: 'अनर्गल बयान देना बंद करें', सरयू राय के बयान पर भड़की JDU; सियासी हलचल हुई तेज

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस ने शुरू की 'एक मुलाकात अपनों के साथ', प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही ये बात