झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को बोकारो एवं धनबाद जिला के प्रखंड अध्यक्षों एवं उनके परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में समय-समय पर चलता रहेगा।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को बोकारो एवं धनबाद जिला के प्रखंड अध्यक्षों एवं उनके परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रखंड अध्यक्षों से मुलाकात होती रहती है, लेकिन उनके आवास पहुंच परिजनों से मिलना एवं उनके सुख-दुख को साझा करना सुखद अनुभूति प्रदान करती है।
'ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में आत्मबल का संचार होता है'
ऐसे कार्यक्रमों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आत्मबल का संचार भी होता है और उनके मनोबल में वृद्धि होती है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में समय-समय पर चलता रहेगा।
मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने चास नगर प्रखंड के अध्यक्ष गौरव राय, पुटकी में धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पप्पू पासवान, केंदुआ नगर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, झरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इम्त्यिज अली, सिंदरी में धनबाद नगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार, बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इदु अंसारी, बेलगरिया स्थित जिला ओबीसी अध्यक्ष प्रीतम रवानी, निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीएन यादव के आवास पर जाकर उनके परिजनों एवं आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने केरकेंद मोड़ स्थित स्व. सत्यनारायण तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।