विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: सिंदवारी बाजार में नकली नोटों के साथ जेएलकेएम नेता गिरफ्तार, ग्रामीणों ने की पिटाई

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:27 AM (IST)

तमाड़ के सिंदवारी बाजार में ग्रामीणों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को 500 रुपये के ...और पढ़ें

ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को 500 रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा।

ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को 500 रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा।

HighLights

  1. जेएलकेएम नेता नकली नोटों के साथ सिंदवारी बाजार में पकड़ा गया।

  2. ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, 38 नकली नोट बरामद।

  3. पुलिस पूछताछ में बड़े नकली नोट रैकेट का खुलासा संभव।

जागरण संवाददाता, तमाड़/रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र के सिंदवारी बाजार में ग्रामीणों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जेएलकेएम के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को नकली नोटों के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वह सालुकडीह का निवासी है।

जानकारी के अनुसार वह बाजार में खरीदारी के दौरान दुकानदारों को 500-500 रुपये के नकली नोट दे रहा था। दुकानदारों को संदेह हुआ तो उन्होंने उसे पकड़कर पूछताछ की। इस बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने उसकी पिटाई की।

उसके पास से 500-500 रुपये के करीब 38 नोट मिले, जिनकी कुल कीमत 19 हजार रुपये बताई गई। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है। बताया जाता है कि पूछताछ में इस रैकेट का खुलासा हो सकता है।

बेटी को भगाकर ले जाने के आरोप में पिता ने थाने में दिया आवेदन

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने अपनी बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए जगन्नाथपुर थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, ने पुलिास को बताया कि पिछले एक वर्ष से रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर शिव मंदिर के पास रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कालेज से टीसी निकलवाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान पिता को जानकारी मिली कि उनकी बेटी अपने ही गांव के अमित राम से बातचीत करती थी। आवेदन में कहा गया है कि अमित राम भी उसी दिन से लापता है। पिता ने आशंका जताई है कि अमित राम उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है।

उन्होंने अमित राम के माता-पिता की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि अमित राम के पिता विनोद राम अपने बेटे को स्टेशन छोड़ने रांची आए थे, लेकिन इस संबंध में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।