उत्तराखंड टनल हादसा: झारखंड के कई मजदूर फंसे, CM सोरेन ने पुष्कर धामी से की बात; हेल्पलाइन नंबर जारी
उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल धंसने से खूंटी और गुमला के कुछ श्रमिक फंसे हैं। झारखंड के सीएम हेमंत ...और पढ़ें

CM सोरेन ने पुष्कर धामी से की बात
HighLights
चमोली टनल में फंसे खूंटी और गुमला के श्रमिक।
सीएम हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड सीएम धामी से की बात।
झारखंड सरकार ने श्रमिकों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन जारी की।
राज्य ब्यूरो, रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल के धंसने (Chamoli Tunnel Accident News_ से झारखंड के खूंटी, गुमला आदि जिलों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर बात की।
सीएम धामी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर, हेमंत ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बार-बार निर्माणाधीन सुरंगों में हादसों और श्रमिकों के फंसे होने की खबरें मन को व्यथित करती हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल के धंसने से झारखंड के खूंटी, गुमला, आदि जिलों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर मिली।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 13, 2026
इस संबंध में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से फोन पर बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर…
'विकास जरूरी है, लेकिन...'
उन्गोंने लिखा कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति के सम्मान और पर्यावरणीय संतुलन के साथ। प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम हमें बार-बार चेताते हैं।
उन्होंने आगे लिखा- झारखंड के जिन लोगों के परिजन अथवा परिचित इस परियोजना में काम करने गए हैं, उनसे अपील है कि राज्य सरकार के कंट्रोल रूम नंबर हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री): 1800-3456-526 तथा हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336472, 9431336427 पर संपर्क कर कृपया जानकारी साझा करें। सरकार हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
