विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली में बड़ा हादसा: THDC में टनल धंसने से 3 मजदूरों की मौत, 13 को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published: Thu, 13 Aug 2026 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2026 11:06 PM (IST)

चमोली में टीएचडीसी की विषणुगाड पीपल कोटी जल विद्युत परियोजना की टनल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना ...और पढ़ें

HighLights

  1. चमोली में टीएचडीसी टनल धंसने से बड़ा हादसा।

  2. 3 मजदूरों की मौत, 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

  3. सीएम धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी।

जागरण संवाददाता, चमोली। चमोली में टीएचडीसी की विषणुगाड पीपल कोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भू-धंसाव हुआ है। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत की सूचना है। टनल में फंसे लोगों में से अब तक 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। 

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादातर मजदूर झारखंड और छत्‍तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं। कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 8.41.00 PM

सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य के निर्देश

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीमों से स्थिति की जानकारी लेते हुए बचाव कार्यों को पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं तथा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

chamoli tunnel

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 8.40.55 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।  

मृतकों के नाम

  • प्रदीप पंवार (35), ग्राम गांवर, चंबा, टिहरी
  • मुकेश
  • दुर्लभ शर्मा



घायलों के नाम

  • चंदन कुमार सिंह (39), रोहताश, बिहार
  • रोहित पांडे 20, कल्यानपुर, विहार, इन्हें रेफर किया गया है
  • खेला राम (22) विसरा, झारखंड
  • दीना बेंगरा (26), ग्राम रोने, तुरपा, झारखंड
  • निस्तर मैंगरा (24), निवासी, बेराकिसु टोली, झारखंड
  • पैल सिंह नेतांग (33), ग्राम समलपुर, गोंडा, छत्तीसगढ़
  • विनोद रायना (46), ग्राम, गुमला, झार खंड
  • हबील गुड़िया (27), टपरा, झारखंड
  • सुनील दीवान (20), ग्राम दही टोंगा, कोंडा, छत्तीसगढ़
  • सीवेक (42), ग्राम संग्रकला, जिला तरनतारन, पंजाब
  • तिलक राज (48), ग्राम शेरू, किहार, चंबा
  • अज्ञात
  • अज्ञात

यह भी पढ़ें- चमोली के तमकनाला में उफान का होगा वैज्ञानिक विश्लेषण, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट