Move to Jagran APP

Jharkhand Witch Murder: रांची में डायन के आरोप में तीन महिलाओं की हत्या, जंगल से दो शव बरामद, एक की तलाश

Ranchi Witch Murder ओझा गुनी के चक्कर में पहले तीन वृद्ध महिलाओं की जमकर पिटाई की गई। फिर जंगल ले जाकर कर दी गई हत्या। पुलिस ने दो ग्रामीणों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस इलाके में कर रही कैंप।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 04 Sep 2022 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2022 10:02 PM (IST)
Ranchi Witch Murder: झारखंड के रांची जिले में तीन महिलाओं की हत्या कर शव जंगल में फेंका।

रांची, जागरण संवाददाता। Witch Murder In Ranchi Jharkhand रांची जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सोनाहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में शनिवार को डायन विसाही के शक में तीन महिलाओं की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। रविवार को सूचना के बाद हरकत में आयी रांची पुलिस ने जंगल का खाक छानकर दो महिलाओं का शव बरामद कर लिया है। जिनका शव बरामद हुआ है उसमें अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी, ढोली देवी शामिल हैं। जबकि, तीसरी महिला आलोमनी देवी का शव अभी तक बरामद नहीं हाे सका है।तमाड़, ईचागड़ व राहे पुलिस कर रही कैंप

loksabha election banner

पुलिस की टीम शव बरामदगी के लिए लगातार खोजबीन कर रही है। सोनाहातू थाना के थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम ने उन्हें डायन बिसाही में हत्या की जानकारी मिली। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम गांव पहुंची। लोगों से पूछताछ की तो घटना सत्य पाया गया। ग्रामीणों के बयान के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। आराेपितों की निशानदेही पर ही मृतकों का शव बरामद किया गया है। इधर, घटना के बाद पूरे जिले में खलबली मची हुई है। डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में तमाड़, ईचागड़ और राहे थाना की पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

सर्पदंश को ओझा ने बता दिया डायन बिसाही

बताया जा रहा है कि दो सितंबर की रात एकलव्य विद्यालय तमाड़ का छात्र राणाडीह निवासी रामसकल सिंह मुंडा के पुत्र 18 वर्षीय राजकिशोर सिंह मुंडा की सर्पदंश से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सपेरा व ओझा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया। ओझा ने मृतक के स्वजन को बताया कि मौत के पीछे डायन बिसाही है। गांव में ही डायन है जिसने यह किया है। ओझा ने यह भी बताया कि हमने मंत्र पढ़ दिया है। डायन के घर में भी जल्द ही किसी की मौत होगी। संयोग से घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को उसी गांव के अभिमन्यु सिंह मुंडा के पुत्र 19 वर्षीय ललित सिंह मुंडा को भी सांप ने काट लिया। तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद मृतक सहित पूरा गांव ने ओझा की बात सच मान लिया।

वृद्धा को पहले पीटा गया, फिर की गई हत्या

गांव में बैठक बुलायी गई जिसमें अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी को डायन करार दे दिया गया। वृद्ध महिला को मारपीट कर कबूला गया। महिला डर से दो महिला का नाम लेते हुए डायन होने की बात बतायी। इसके बाद ग्रामीणों ने दो अन्य वृद्ध महिला ढोली देवी व आलोमनी देवी पकड़ कर सभा में लाया। इसके बाद तीनो महिलाओं को राणाडीह के समीप पहाड़ पर ले जाकर हत्या कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.