Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: रांची में फिर बदले मौसम के तेवर, तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश; चेतावनी जारी

Jharkhand Weather Updates झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई। शनिवार को भी दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है।

By verendra RawatEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM (IST)
Jharkhand Weather: रांची में फिर बदले मौसम के तेवर, तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश; चेतावनी जारी
तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई। शनिवार को भी दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ मौसम खराब होने की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 2 से 6 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। झारखंड के मध्य झारखंड और उत्तर-दक्षिणी झारखंड के जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा रिकार्ड की जा सकती है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में नमी देखने को मिल रही थी।

दोपहर के बाद बदला मौसम

दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम होते ही राजधानी में मूसलाधार वर्षा रिकार्ड की गई है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ की डालियां सड़क पर गिरी, जिसके कारण शहर में कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।

बारिश के बाद राजधानी में बदला मौसम

वहीं शाम को हुई वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकार्ड की गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान दोपहर तक 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, पर वर्षा होने के बाद न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.