Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, आज के मौसम का हाल जानें...

Jharkhand Weather News पूरे झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ठंड खत्म हो जाएगी। अभी सुबह शाम ही ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 28 Feb 2022 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 28 Feb 2022 08:03 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, आज के मौसम का हाल जानें...
Jharkhand Weather News: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म

रांची, जासं। Jharkhand Weather News रांची सहित पूरे झारखंड में आज से मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग रांची के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर झारखंड होते हुए असम तक जिस ट्रफ़ का निर्माण हुआ था, उसका असर भी खत्म हो गया है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 4 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। हालांकि बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। इधर पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई इलाकों में बारिश और वज्रपात देखने को मिली है। सबसे अधिक 6.2 एमएम बारिश धनबाद के पुटकी में दर्ज की गई। 

loksabha election banner

रांची में सुबह का मौसम।

आने वाले दिनों में धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार बादल छाने और बारिश होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। रांची का न्यूनतम तापमान जहां सप्ताह भर पहले 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वह बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस हो गया है। रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ठंड खत्म हो जाएगी। अभी सुबह शाम ही ठंड पड़ रही है।

रांची में सुबह पड़ रही है ठंड।

अगले चार दिनों तक ये रहेगा शहर का तापमान

  • 01 मार्च अधिकतम 27 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
  • 02 मार्च अधिकतम 28 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
  • 03 मार्च अधिकतम 29 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
  • 04 मार्च अधिकतम 30 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.