Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अभी भी है चक्रवात का असर, आज इन जिलों में होगी बारिश

रविवार की सुबह राजधानी रांची में सुबह सामान्य रूप से बादल छाएं हुए हैं। इसके साथ ही 17 किमी की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम से हवा चल रही है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज विभिन्न जिलों में हो रही भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 07:03 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 07:03 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अभी भी है चक्रवात का असर। जागरण

रांची, जासं।  रविवार की सुबह राजधानी रांची में सुबह सामान्य रूप से बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही 17 किमी की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम से हवा चल रही है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज राज्य के विभिन्न जिलों में हो रही भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि राज्य में अभी भी एक कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र का असर देखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

इसके कारण कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में एक कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र का असर कमजोर पड़ रहा है। इसके कारण रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा और चतरा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

वर्तमान में राज्य के उपर वर्तमान में पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके में एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर में बना हुआ है। इसका असर रविवार को भी राज्य में देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय रहा। इसके कारण राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे से शनिवार की सुबह 8.30 बजे तक रांची में 183 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।

वहीं शनिवार की सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 10 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लातेहार केवीके में 204 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

रांची           24.0                         21.9

जमशेदपुर   29.9                        24.0

मेदिनीनगर   26.0                         21.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.