Jharkhand Weather Update: अगले 5 दिनों तक झारखंड में जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार रांची में 12 घंटे के भीतर 54 एमएम बारिश हुई। गुरुवार को राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 83 मिमी रिकॉर्ड की गई है।
जागरण संवाददाता, रांची : Jharkhand Weather Update Today राज्य में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दवाब का क्षेत्र अब उत्तर ओडिशा और झारखंड के ऊपर बना है। इससे राज्य में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। राज्य में तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।
इधर, रांची सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार को दिनभर बारिश होती रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 12 घंटे के भीतर 54 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। गुरुवार को राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 83 मिमी रिकॉर्ड की गई है।
--------------
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 24.2 22.5
जमशेदपुर 27.2 24.2
मेदिनीनगर 27.6 26.5
----------------