Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में कल शाम से बदलेगा मौसम, दो दिन हो सकती है बारिश

मंगलवार की सुबह मौसम सामान्य रूप से साफ है। तेज धूप के साथ हल्की हवा चलने के कारण लोगों को राहत महसूस हो रही है। मगर दिन में फिर से लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। रांची का अधिकतम तापमान 38डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 07:54 AM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 08:29 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में कल शाम से बदलेगा मौसम, दो दिन हो सकती है बारिश
Jharkhand Weather Update: झारखंड में कल शाम से बदलेगा मौसम, दो दिन हो सकती है बारिश। जागरण

रांची, जासं । मंगलवार की सुबह मौसम सामान्य रूप से साफ है। तेज धूप के साथ हल्की हवा चलने के कारण लोगों को राहत महसूस हो रही है। मगर दिन में फिर से लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि कल शाम के बाद मौसम में बदलाव संभव है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में कल शाम के बाद हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। वहीं आठ और नौ अप्रैल को बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि रामगढ़, रांची, खुंटी, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुर में गर्ज, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने दो दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज से दो दिनों में जिलों के औसत अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि बारिश के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे को दौरान मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची                         36.4            18.3

जमशेदपुर                38.4            21.9

मेदिनीनगर               39.6            16.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.