Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: रांची सहित कई जिलों में झमाझम बारिश, बोकारो में ओले गिरे; कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather राजधानी रांची में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण दो डिग्री पारा लुढ़क गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश होनी की संभावना है। हालांकि दो अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Sat, 01 Apr 2023 08:04 AM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 08:23 AM (IST)
रांची, बोकारो धनबाद में तेज हवा के साथ हुई झमाझम वर्षा

रांची, जागरण संवाददाता। राज्य में शुक्रवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। रांची, धनबाद, गुमला, लोहरदगा सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बोकारो में कुछ जगह पर ओले गिरे।

loksabha election banner

रांची में तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश हुई। शुक्रवार शाम होते ही राजधानी में मूसलाधार वर्षा रिकार्ड की गई है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ की डालियां सड़क पर गिरी। जिसके कारण शहर में कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।

वहीं, शाम को हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई है। इधर, शनिवार को भी दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ मौसम खराब होने की संभावना है।

धनबाद में भी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। मार्च के अंतिम दिन सुबह से धूप-छांव की आंख-मिचौनी के बाद देर शाम गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवा, जोरदार गर्जन और झमाझम बारिश देख शहरवासी बोल उठे कि यह मौसम का मार्च एंडिंग है।

गुमला जिला में मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी बदला रहा। बीते गुरुवार की रात जोरदार बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाया रहा। हल्का बुंदाबांदी के बाद मौसम कुछ देर के लिए साफ हुआ लेकिन शाम में जोरदार वर्षा और वज्रपात हुई। वर्षा से जगह जगह जल जमाव हो गया। आंधी से कई जगह पेड़ की डालियां टूटी और बिजली के पोल और तार भी गिर गए।

लोहरदगा में मिली गर्मी से राहत

वहीं, लोहरदगा जिले में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। लोहरदगा जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट आई है। गर्मी में कमी आने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि, तेज हवा की वजह से आम की फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

एक अप्रैल को भी हल्के और मध्य दर्जे की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं। तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार 2 से 6 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। झारखंड के मध्य झारखंड और उत्तर-दक्षिणी झारखंड के जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में नमी देखने को मिल रही थी। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.