Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश व वज्रपात का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज मॉनसून कमजोर रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में माॅनसून की स्थिति कमजोर रही। आज ज्‍यादातर जिलों में बारिश हो सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 08:24 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश व वज्रपात का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज मॉनसून कमजोर रहेगा।

रांची, जासं। सोमवार को राजधानी रांची का मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में सामान्य रूप से हल्के बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। इसके साथ ही 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत तक है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को झारखंड में माॅनसून की स्थिति कमजोर रहेगी। माॅनसून की ऐसी स्थिति राज्य में अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है।

loksabha election banner

विभाग के अनुसार आज ज्यादातर जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका असर झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर देखने के लिए मिल रहा है। इसके आने वाले दिनों में और गहरा होने की संभावना है।

वहीं ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा के पास एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र भी बन रहा है। इसके चक्रवातीय क्षेत्र में बदलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में भी माॅनसून का खास असर नहीं दिखेगा। हालांकि शाम तक रांची में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में माॅनसून की स्थिति कमजोर रही।

हालांकि एक से दो स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 52 मिमी रिकाॅर्ड की गई है। वहीं रांची में 5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची में आर्द्रता का स्तर 90 से 97 प्रतिशत के बीच रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दुमका में रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        31.2                23.6

जमशेदपुर    33.0                26.6

मेदिनीनगर    33.8                26.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.