Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश व वज्रपात का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Alert राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चास में 35.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान रांची का 22.3 डिग्री रहा। बताया गया है कि दिन में मौसम साफ रहेगा। दोपहर बाद बारिश हो सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 10:09 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 04:23 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश व वज्रपात का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
बारिश के दृश्‍य की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर। फाइल फाेटो

रांची, जासं। रांची और आसपास के इलाके में सुबह से मौसम साफ है। हालांकि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया हैं कि रांची समेत आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। इससे दिन में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में भी बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से रांची में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की पूरी संभावना है। वहीं शनिवार को रांची में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 2 और 3 अक्टूबर को विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। रांची में बुधवार को सुबह हल्के बादल छाने के बाद दोपहर में मौसम साफ रहा। लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

इस दौरान रातू रोड, हरमू, बरियातू, पंडरा, मोरहाबादी, लालपुर, कोकर, हटिया समेत अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। वहीं अपर बाजार, लोअर बाजार, खेलगांव आदि जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चास में 35.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

राज्य में न्यूनतम तापमान रांची में 22.3 डिग्री और अधिकतम तापमान चाईबासा में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवा के निम्न स्तर के बदलाव, नमी की मात्रा में कमी से राज्य में वर्मतान में भारी बारिश के संकेत नहीं हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ भागों, पंजाब के शेष हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से वापसी कर गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.