Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झमाझम बारिश ने बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News झारखंड में शनिवार और रविवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 07:15 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 07:16 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झमाझम बारिश ने बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
Jharkhand Weather News: मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News शनिवार और रविवार को झारखंड के अमूमन अधिकांश हिस्सों में बारिश ने तापमान के तेवर में कमी लाई है। रविवार को भी राजधानी रांची व आसपास के जिलों में दोपहर को रुक रुककर बारिश व तेज हवा चली। जिससे राजधानी रांची का तापमान अधिकतम 34.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो कि पिछले तीन माह के दरम्यान सबसे कम तापमान है। लोगों को राहत मिली है और दिनभर रांची शहर में चहल पहल बनी रही।

loksabha election banner

झारखंड के सभी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दरम्यान बारिश

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में 21.8 मिमी दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 42.8 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। एक ओर जहां उत्तर पूर्वी व मध्य क्षेत्र यानी देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़ व धनबाद के अलावे रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी में बारिश हुई तो दूसरी ओर राज्य के शेष हिस्सों में तापमान का तेवर चढ़ा हुआ है। हालांकि रविवार को जारी मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट में बताया गया कि झारखंड के सभी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दरम्यान बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा के अलावे पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिले में 26 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावे उत्तर पूर्वी व मध्य क्षेत्र के जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ लगातार बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

रिपोर्ट की माने तो 10 जून के बाद यानी पिछले वर्ष की तुलना में छह दिनों पहले ही मानसून का झारखंड में प्रवेश हो रहा है। झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

इन जगहों पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में लोहरदगा 21.8 मिमी, ओरमांझी 16.8 मिमी, लातेहार 15.2 मिमी, जगन्नाथपुर 15 मिमी, रांची 14.9 मिमी, नीमडीह 14 मिमी, बोकारो 14 मिमी, साहेबगंज 11.5 मिमी, रायडीह 10.2 मिमी, चाईबासा 9.1 मिमी, खूंटी 8 मिमी, चंद्रपुरा 8 मिमी, कुरु 7.4 मिमी, बानो सिमडेगा 6.5 मिमी, पालकोट 6.2 मिमी, खलारी 6 मिमी, रामगढ़ 5.2 मिमी, बुड़मू 4 मिमी, गोड्डा 3.5 मिमी, जमशेदपुर 3.2 मिमी, चतरा 2.5 मिमी, चास 2 मिमी व फुसरो में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के बाद तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटे के दरम्यान राजधानी रांची का तापमान अधिकतम 34.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम 41.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का अधिकतम 42.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम 35.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का अधिकतम 42 जबकि न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम 36.3 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम 33.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस, साहेबगंज का अधिकतम 30.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का अधिकतम 41.7 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम 36.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.