Move to Jagran APP

Weather Update: झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

बुधवार को राजधानी रांची का सुबह से ही मौसम साफ है। हल्की हवा के साथ धूप खिली है। आसमान में जहां-तहां थोड़े बादल भी दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक सब हिमालयन पश्चिमी विक्षोब का टर्फ लाइन झारखंड में बना हुआ है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 08:26 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 08:33 AM (IST)
Weather Update: झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Weather Update: झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना। जागरण

रांची, जासं । बुधवार को राजधानी रांची का सुबह से ही मौसम साफ है। हल्की हवा के साथ धूप खिली है। आसमान में जहां-तहां थोड़े बादल भी दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक सब हिमालयन पश्चिमी विक्षोभ का टर्फ लाइन झारखंड में बना हुआ है। इससे आज रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम सामान्य रूप से साफ बना रहेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर और साहेबगंज में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामतारा और देवघर में आज सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी रांची का अधिकमत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर             अधिकतम तापमान             न्यूनतम तापमान

रांची                     37.8                                  20.6

जमशेदपुर             40.8                                  23.7

मेदिनीनगर            41.0                                  20.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.