Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच मनेगा मकर संक्रांति का त्योहार

Makar Sankranti 2021 Weather Forecast झारखंड की राजधानी रांची का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शहर का न्यूनतम तापमान 50 वर्ष के अधिकतम स्तर को छूने के बाद अचानक से फिर नीचे लौट आया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 11:14 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 11:53 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच मनेगा मकर संक्रांति का त्योहार
घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच मनेगा मकर संक्रांति का त्योहार। जागरण

रांची, जासं । झारखंड की राजधानी रांची का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। माैसम विभाग रांची के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 50 वर्ष के अधिकतम स्तर को छूने के बाद अचानक से फिर नीचे लौट आया है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

loksabha election banner

माैसम विभाग की ओर से जारी अनुमान में कहा गया है कि अगले 19 जनवरी तक रांची की सुबह कोहरे भरी होगी। 17 जनवरी तक दिन में आसमान साफ रहेगा। आगामी 18 व 19 जनवरी को दिन में कोहरा कायम रहने का अनुमान है। मकर संक्रांति की सुबह कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान कुछ और नीचे आ सकता है। ऐसे में नदी-तालाब में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बदलते मौसम में रखने अपना ख्याल, लापरवाही पड़ेगी भारी

बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि खुद का ख्याल रखा जाए। थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। बच्चों व वृद्ध लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बाल रोग विशेषज्ञ डा अभिषेक ने बताया कि इस मौसम में सर्दी-खांसी व सांस की परेशानी बढ़ सकती है। माता-पिता को इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि सुबह व शाम के वक्त बच्चों के घर से निकलने के दौरान पूरे कपड़े पहनाए जाएं। गर्म पानी का ही इस्तेमाल किया जाए। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की परेशानी बढ़ने पर तत्काल चिकित्सकों की सलाह ली जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.