झारखंड में मौसम विभाग ने कराया अलर्ट, तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की आशंका, बारिश भी होगी
Jharkhand Weather Uodate झारखंड के राजधानी रांची (Ranchi) समेत यहां के आसपास के क्षेत्रों को लेकर मौसम विभाग ने कल बारिश (Rain) के साथ ओलावृष्टि (Hailstrom) की भी संभावना जताई थी। मौसम विभाग का अलर्ट अभी भी जारी है।
रांची, डिजिटल डेस्क। Jharkhand Weather Uodate : झारखंड के राजधानी रांची (Ranchi) समेत यहां के आसपास के क्षेत्रों को लेकर मौसम विभाग ने कल बारिश (Rain) के साथ ओलावृष्टि (Hailstrom) की भी संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए भी अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग का अलर्ट अभी भी जारी है। विभाग के अनुसार आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग (Weather Department) ने सूबे के दक्षिणी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश (Rain) होने की संभावना जताई है।
आसपास के क्षेत्रों में 23.6 मिमी बारिश रिकार्ड
पिछले 24 घंटो में रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में 23.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं मांडर में 22 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल देखने को मिलेगा। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम सुहावना और साफ रहेगा।
तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की आशंका
आज झारखंड के दक्षिणी क्षेत्रों में एकाध जगहों पर बारिश की संभावना है। बाकी जगहों पर मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। कल और 16 व 17 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की आशंका है।
रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना
मौसम विभाग ने रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। हालांकि दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। साथ ही सूबे के सभी हिस्सों में दो दिनों तक सुबह में कोहरा व धुंध रहने की संभावना है।
रांची और आसपास के क्षेत्रों में आज सामान्य बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- 16 जनवरी को भी सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- 17 जनवरी को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
रातू रोड चौक पर ठंड से बचने के लिए सुबह-सुबह चाय पीते लोग।
रातू-हरमू रोड दिखा सुनसान।
ठंड से अपने-आप को बचाते दिखें लोग।
रांची में ठंड से अपने-आप को बचाती महिला।
इतने ठंड में भी काम करते दिखे मजदूर।
लालपूर-कोकोर की ओर जाने वाली सड़क का कुछ ऐसा था हाल।
सड़क किनारे ठंड में खड़े बुजूर्गं।