Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी होगी बारिश, कल से मिलेगी राहत; जानें ताजा अपडेट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र का असर पूरे झारखंड पर देखने को मिला। इसके कारण रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में मध्य से भारी बारिश रिकार्ड की गयी। राजधानी रांची में सोमवार की सुबह से ही रूक-रूककर बारिश होती रही।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 07:42 AM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 07:42 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी होगी बारिश, कल से मिलेगी राहत; जानें ताजा अपडेट
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी होगी बारिश, कल से मिलेगी राहत। जागरण

रांची, जासं । सोमवार के बाद मंगलवार को भी रांची में झमाझम बारिश जारी है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र का असर पूरे झारखंड पर देखने को मिल रहा है। इसके कारण रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में मध्य से भारी बारिश रिकार्ड की गयी। राजधानी रांची में सोमवार की सुबह से ही रूक-रूककर बारिश होती रही। इसके साथ ही 19 किमी की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा का जोर रहा है। इससे लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हुआ।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि चक्रवात डीप डिप्रेशन के रूप में उडीसा के उत्तरी तट पर टकराया। इसके 48 घंटों में उत्तर-उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ते हुए उडीसा और मध्य प्रदेश तक पहुंचने की आशा है। हालांकि कम दबाव का ये क्षेत्र अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ेगा। इसके कारण राज्य में 15,16 और 17 सितंबर को हल्की बारिश होगी। हालांकि इस बीच मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना रहेगी।

मंगलावर को राज्य के राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मघ्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी हिस्से खासकर सिमडेगा, चाईबासा और खूंटी में भारी बारिश की संभावना है। राजधानी रांची में मौसम सामान्य रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक से दो बार मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहतर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपूर 70मिमी दर्ज की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान गोड्डा में 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चाइबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची          25.6                       23.0

जमशेदपुर  30.8                      25.0

मेदिनीनगर  30.8                     26.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.