Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के मौसम में आज से परिवर्तन होने की संभावना है। राज्य में आज से मानसून ज्यादा सक्रिय होगा। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण 28 जुलाई तक एक दूसरा चक्रवातीय क्षेत्र बनेगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 06:39 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 08:03 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम। जागरण

रांची, जासं। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के मौसम में आज से परिवर्तन होने की संभावना है। राज्य में आज से मानसून ज्यादा सक्रिय होगा। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण 28 जुलाई तक एक दूसरा चक्रवातीय क्षेत्र बनेगा। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। इसके कारण आज से लेकर 30 जुलाई तक राज्य में बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही, वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है।

पिछले 24घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के टुंडी में 40.8 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान राज्य में चाईबासा में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकमत तापमान     न्यूनतम तापमान

रांची         31.6                       24.1

जमशेदपुर  34.2                        27.5

मेदिनीनगर  33.0                         23.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.