Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: दुर्गा पूजा का मजा हो सकता किरकिरा, झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather Update मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। हल्के से मध्य दर्जे की बारिश और वज्रपात की संभावना है। अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 11:49 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: दुर्गा पूजा का मजा हो सकता किरकिरा, झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश
Jharkhand Weather Update मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।

रांची, जासं। दुर्गा पूजा की नवमी को झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इससे त्योहार का मजा खराब हो सकता है। मौसम विभाग ने सुबह सात बजे से दस बजे तक बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, दुमका, पश्चिम सिंहभूम पाकुड़, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और रांची के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार घंटों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।

loksabha election banner

राज्य में शुक्रवार से लेकर रविवार तक हल्के से मध्य दर्जे की बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। रांची के अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों में दो डिग्री सेल्सियस कमी होने की संभावना है। इससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अंडमान समुद्र से सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके कारण आंध्र प्रदेश और ओड‍िशा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण शुक्रवार को राज्य के मध्य, उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा है। राज्य में एक से दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची और लातेहार में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            32.2                20.1

जमशेदपुर        35.5                24.5

मेदिनीनगर        33.2                22.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.