Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update झारखंड पर कोल्ड वेव का अटैक, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Jharkhand Weather Update झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से शीतलहर चल रही है उसने लोगों को एक बार फिर घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है हालात ऐसे हैं कि एक बार फिर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:01 PM (IST)
Jharkhand Weather Update  झारखंड पर कोल्ड वेव का अटैक, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Jharkhand Weather Update फिलहाल झारखंड को शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

रांची, जागरण संवाददाता। राज्य में अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव का असर देखने को मिलेगा। इस कोल्ड वेव से बचने की हिदायत मौसम विज्ञानियों ने दी है। अगले तीन दिनों तक हमें ठंड का असर देखने को मिलेगा। खासकर राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। उत्तरी व मध्य हिस्साें यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा पाकुड़ व साहेबगंज में कोल्ड वेव का असर सामान्य से कम देखने को मिलेगा, जबकि दक्षिणी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कोल्ड वेव का असर देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

अगले हफ्ते से ठंड से मिल सकती है राहत

अगले 2-3 दिनों तक तापमान में भी गिरावट के संकेत दिए गए हैं। अगले तीन दिनों तक राजधानी रांची समेत सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहेंगे लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की माने तो एक फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। ठंड से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक दो स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 0.5 मिमी रिकार्ड की गई है। राज्य में शीत लहर की भी स्थिति बनी रही। सबसे अधिक तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम तापमान 07.4 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया है।

अगले चार दिन ऐसा रहेगा शहर का तापमान

अगले चार दिनों तक राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। 28 व 29 जनवरी को सुबह में कोहरे का असर रहेगा और आंशिक बादल के साथ आसमान साफ रहेंगे।

28 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस

29 जनवरी अधिकतम 22 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस

30 जनवरी अधिकतम 23 व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस

31 जनवरी अधिकतम 23 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.