Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस के दिन कड़ाके की ठंड, आसमान में छाए बादल, झारखंड के दिनभर के मौसम का हाल जानें

Jharkhand Weather Update आज गणतंत्र दिवस है। सालों का रिकॉर्ड रहा है कि गणतंत्र दिवस के दिन बारिश या कड़ाके कि ठंड पड़ती रही है। राजधानी रांची का तापमान अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 06:49 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 06:50 AM (IST)
गणतंत्र दिवस के दिन कड़ाके की ठंड, आसमान में छाए बादल, झारखंड के दिनभर के मौसम का हाल जानें
Jharkhand Weather Update : गणतंत्र दिवस के दिन कड़ाके की ठंड

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather Update : आज गणतंत्र दिवस है। आज भी पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पर रही है। कई सालों का रिकॉर्ड रहा है कि आज गणतंत्र दिवस के दिन बारिश या कड़ाके कि ठंड पड़ती रही है। आज ये देखना होगा कि बारिस होती है या नहीं।

loksabha election banner

हालाकि, मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों मे हल्की बारिश की आशंका जताई है।

रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम बना रहेगा शुष्क

झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। कुछेक जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। अगले तीन दिनों तक 2-3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं।

वहीं राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह में कोहरा और देर शाम आसमान में बादल छाए रहेंगे।

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं कहीं हुई हल्की बारिश

राजधानी के तापमान की बात करें तो बुधवार को अधिकतम 21 डिग्री व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम बताया जा रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी तीन दिनों के अंदर तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 05.6 मिमी बारिश डाल्टेनगंज में दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान सबसे अधिक तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है।

अगले चार दिनों ये रहेगा शहर का तापमान

अगले चार दिनों तक राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। आज देर शाम आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 27, 28 व 29 जनवरी को सुबह में कोहरा रहेगा और आंशिक बादल के साथ आसमान साफ रहेंगे।

  • 26 जनवरी अधिकतम 21 व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस
  • 27 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
  • 28 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
  • 29 जनवरी अधिकतम 20 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.