Move to Jagran APP

Weather Update: मौसम अलर्ट: गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना, जानें झारखंड के मौसम का हाल

Jharkhand Weather News मौसम विभाग की माने तो आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ देर रात बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम तापमान गढ़वा का दर्ज किया गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Wed, 16 Feb 2022 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 16 Feb 2022 06:43 AM (IST)
Weather Update: मौसम अलर्ट: गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना, जानें झारखंड के मौसम का हाल
Jharkhand Weather News: गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना

रांची, जासं। Jharkhand Weather News झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ देर रात बारिश होने की संभावना है। गुरूवार को भी आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 2-3 दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

loksabha election banner

रांची में सुबह का मौसम।

मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को सुबह में कोहरे की धुंध और बाद में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम तापमान 07.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रांची में आज का तापमान अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

चार दिनों का ये रहेगा तापमान

  • 17 फरवरी : अधिकतम 26 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
  • 18 फरवरी : अधिकतम 26 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
  • 19 फरवरी : अधिकतम 27 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
  • 20 फरवरी : अधिकतम 26 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.