धूप निकलने के साथ ही रांची में बढ़ी कनकनी, जानें झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update तीन दिनों तक कोल्ड वेव का असर रहेगा। एक फरवरी से पारा बढ़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान सबसे अधिक तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे कम तापमान 07.4 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया।