विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: झमाझम बारिश से लहलहा उठेगी किसानों की फसल, 15 अगस्त से इन जिलों में होगी भारी बारिश

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 13 Aug 2023 10:00 PM (GMT+05:30)

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक 15 से 18 अगस्त के ...और पढ़ें

15 से 18 अगस्त के बीच होगी अच्छी वर्षा, किसानी को मिलेगा बल। (फाइल फोटो)
15 से 18 अगस्त के बीच होगी अच्छी वर्षा, किसानी को मिलेगा बल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 15 से 18 अगस्त के बीच होगी अच्छी वर्षा, किसानी को मिलेगा बल।
  2. रविवार शाम करीब सात बजे रिमझिम बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना।
  3. रात नौ बजे तक पारा गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच गया।

जागरण संवाददाता, रांची: मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य में मानसूनी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 से 18 अगस्त के बीच राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है।

केंद्र ने आमजनों को सावधान रहने की हिदायत दी है। अलर्ट में खुले स्थानों खासकर पेड़ के नीचे नहीं रहने और किसानों को खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र का यह पूर्वानुमान किसानों को राहत देने वाला है।  इस बारिश के बाद एक बार फिर पूरे राज्य में किसानी को बल मिलेगा। खेतों में पर्याप्त पानी हो जाने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 

रिमझिम बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना

राजधानी में रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रविवार शाम करीब सात बजे रिमझिम वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर के तापमान की बात करें, तो रात नौ बजे तक पारा गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच गया है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के दिन राज्य के दक्षिण पूर्वी यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां समेत देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज में भारी बारिश के आसार हैं। रांची में भी 15 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, एक या दो बार हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

कैसा था पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी रही। सबसे अधिक वर्षा 44 मिमी गिरिडीह के नंदाडीह में रिकार्ड की गई। जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री डाल्टेनगंज जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया।

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

14 अगस्त: सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, एक दो बार हल्की वर्षा की संभावना, अधिकतम 29 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

15 अगस्त: सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, एक दो बार हल्की या मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना, अधिकतम 28 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

16 अगस्त: सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, दो या अधिक बार वर्षा की संभावना, अधिकतम 27 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

17 अगस्त: सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना, अधिकतम 27 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।