Jharkhand Weather Today: झारखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर नया अपडेट; सावधान रहने की अपील
Jharkhand Weather झारखंड के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला। आने वाले 2 से 3 दिनों में कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं कुछ जगहों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News Hindi: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र में हुई हल्की वर्षा का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है।
27 दिसंबर को रांची में भी सुबह में हल्के दर्जे का धुंध और कोहरा छाया रहेगा तो दिनभर मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम बदलने से बच्चों व बुजुर्गों को सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।
झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना
शुक्रवार को कैसा रहेगा रांची का मौसम
-
शुक्रवार को रांची में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और 25.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। -
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में आसमान साफ रहेगा। रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। -
आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी, वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। -
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। -
इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। -
वहीं अगले तीन दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं लेकिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।