विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: झारखंड के 13 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, लोगों से सावधान रहने की अपील

Published: Sun, 25 Aug 2024 08:55 AM (IST)

Jharkhand Weather झारखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। यहां के 13 जिलों के लिए भारी बारिश का ...और पढ़ें

झारखंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की (जागरण)
झारखंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की (जागरण)

HighLights

  1. 25 अगस्त तक के लिए विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट
  2. शाम को हुई झमाझम वर्षा, 22 डिग्री पहुंचा रांची के तापमान

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पिछले दिनों हुई अच्छी वर्षा ने राहत दी है। लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी ओर अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। राजधानी रांची का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है। घरों में पंखे की रफ्तार कम हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों को भी राहत दी है। शनिवार को भी दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे और शाम में अच्छी वर्षा हुई। शाम में हुई झमाझम वर्षा ने किसानी को राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में 25 अगस्त तक राजधानी समेत 12 जिलों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।

मृदा विज्ञानी डा. डीके शाही कहते हैं कि वर्षा के बाद दिन में धूप का खिलना किसानी को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि रांची समेत पूरे राज्य में अब तक अच्छी वर्षा हुई है।

13 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम

धान व अन्य खरीफ फसलों से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, साहेबगंज समेत बोकारो, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि कहीं कहीं भारी वर्षा रिकार्ड की गई है। पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय बनी हुई है। सबसे अधिक वर्षा 151.3 मिमी गढ़वा के धुरकी में रिकार्ड की गई।

वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Weather Today: झारखंड के 14 जिलों के लोग रहें सावधान, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

'झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा', ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को मिलाया फोन; दे डाली नसीहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।