Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Report: झारखंड के इन 16 जिलों में 5 डिग्री से भी नीचे जा सकता है तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा। सुबह सात बजे तक धूप निकल गयी। मगर कनकनी और पश्चिमी हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठिठूरन के कारण लोग घरों में सिमटे रहे। मौसम विभाग ने राज्य में शीतलहर की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 08:29 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 09:05 AM (IST)
झारखंड इन 16 जिलों में 5 डिग्री से भी नीचे जा सकता है तापमान। जागरण

रांची, जासं। सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा। सुबह सात बजे तक धूप निकल गयी। मगर कनकनी और पश्चिमी हवा के कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठिठूरन के कारण लोग अपने घरों में सिमटे रहे। हालांकि मौसम विभाग के द्वारा आज के लिए राज्य में शीतलहर की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा तथा सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं पर शीतलहर चलने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे रह सकता है। साथ ही, सुबह हवा के कारण ठंड बढ़ सकती है।

loksabha election banner

विभाग ने शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए सावधान रहने की अपील की है। इसके साथ ही ये स्थिति दो फरवरी को भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में लोगों को निर्देश दिया है कि वो लंबे समय तक ठंड में रहने से बचे। गर्म ऊनी कपड़े पहने और पर्याप्त रूप से अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को ढ़कर रखें। इसके साथ ही रक्तचाप के मरीजों को भी अपने ध्यान रखने की जरूरत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में कहीं-कहीं शीतलहर स्थिति बनी। वहीं चाईबासा में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा का 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.1 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        22.6                06.9

जमशेदपुर    24.6                07.8

डालटेनगंज    24.1                05.3

कांके(एग्रो)    21.6                06.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.