Jharkhand Weather: आज झारखंड में बारिश के आसार, कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी; IMD ने जारी किया अलर्ट
झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा, अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
झारखंड के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल।
कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की आशंका।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक झारखंड के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में पहले 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती थी, लेकिन बारिश के बाद गिरावट आने की संभावना है।
कैसा रहेगा तापमान?
राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
इसके अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का अनुमान है।
गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है। वहीं रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
गर्मी से मिेलेगी राहत
बारिश और बादलों की वजह से आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
हवा की गुणवत्ता भी रहेगी बेहतर
लगातार बारिश के कारण आज राज्य के कई जिलों में वायु गुणवत्ता अच्छा या संतोषजनक श्रेणी में रहने की संभावना है। बारिश के कारण धूल और प्रदूषण कणों में कमी आएगी, जिससे लोगों को साफ हवा मिलेगी।
ऐसे में मौसम विभाग में लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर रहें।
