Weather Update: झारखंड के 16 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में मौसम (Jharkhand Weather) बदलने वाला है। 11 और 12 मार्च को उत्तर-पूर्वी और ...और पढ़ें
-1773194594097_m.webp)
झारखंड में बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अचानक मौसम बदलने लगा है। देर शाम हुई रिमझिम वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
राजधानी में करीब एक घंटे तक हुई वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को धूल और गर्मी से जहां राहत मिली है वहीं, एक बार फिर तापमान के गिरने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी harkhand Weather Forecast में बताया गया है कि 11 और 12 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।
इस दौरान इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
धालभूमगढ़ में सबसे अधिक वर्षा
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 13, 14 और 15 मार्च को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वर्षापात और वज्रपात हुआ। सबसे अधिक वर्षा 42.2 मिमी पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में रिकॉर्ड की गई।
वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 32.9 डिग्री तो न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अगले 4 दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
- 11 मार्च : अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस
- 12 मार्च : अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस
- 13 मार्च : अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस
- 14 मार्च : अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस
