Move to Jagran APP

Weather News: रात में झमाझम बारिश, दिनभर छाए रहेंगे बादल; जानें अपने गांव-शहर का हाल

Jharkhand Weather News in Hindi शुक्रवार को झारखंड के कई शहरों में गर्जन के साथ जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई थी। बारिश से कनकनी काफी बढ़ गयी। तेज हवाएं कनकनी बढ़ा रही हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 08:02 AM (IST)
Jharkhand Weather News in Hindi: बीती शाम रांची में गर्जन के साथ जमकर बारिश हुई।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News in Hindi आज की सुबह रांची और आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए दिखे। इसके साथ ही हल्की हवा के कारण लोगों को कनकनी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के किसी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। इसके साथ ही राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने के मिल सकती है।

loksabha election banner

वहीं शुक्रवार की शाम चार बजे के आसपास राजधानी रांची में गर्जन के साथ जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसके लिए शाम तीन बजे ही यलो अलर्ट जारी करते हुए वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ बारिश की आशा जताई थी। शाम को हुई बारिश से अचानक कनकनी काफी बढ़ गयी। बारिश के दौरान 11 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवा भी चली। बारिश इतनी तेज थी कि एक घंटे से भी कम समय में रांची में तीन एमएम बारिश रिकार्ड की गयी। 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोब के कारण उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र के उपर एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका असर बाकी राज्यों पर देखने को मिल रहा है। रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खुंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा औऱ पलामू का औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गोड्डा, साहेबगंज और पाकूर का औसत न्यूनतम तापमान 17-18डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अतिरिक्त जिलों में औसत न्यूनतम तापमान 15-16डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया। 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गुमला के रायडीह में 2.1 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

  • रांची        25.8                16.0
  • जमशेदपुर      28.6                17.4
  • मेदिनीनगर      31.0                14.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.