Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News: झारखंड में दिखने लगा चक्रवात का असर, आज भी कई इलाकों में होगी भारी बारिश

रविवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम सामान्य है। आसमान में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए है। इसके साथ ही हल्की धूप भी निकली है। दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम से हवा चल रही है। आद्रता का स्तर 95 प्रतिशत तक बना हुआ है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 07:27 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 02:03 PM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड में दिखने लगा चक्रवात का असर। जागरण

रांची, जासं। रविवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम सामान्य है। आसमान में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए है। इसके साथ ही हल्की धूप भी निकली है। दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम से हवा चल रही है। वहीं आद्रता का स्तर 95 प्रतिशत तक बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज राजधानी रांची में दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

हालांकि झारखंड में बंगाल की खाड़ी में आए चंक्रवाती तुफान का असर दिखने लगा है। शनिवार की शाम राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में रूक-रूककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के साथ राज्य के पश्चिमी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं चक्रवात के कारण सोमवार को भी राज्य में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राज्य के मौसम में बदलाव 14 सितंबर के बाद से देखने को मिलेगा। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है। वर्तमान में मानसून के टर्फ लाइन का विस्तार पूर्वी राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवाती क्षेत्र तक है। ऐसे में झारखंड के साथ, उडीसा, पश्चिम बंगाल के साथ नार्थ इस्ट राज्यों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 53.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में औसत बारिश की स्थिति सामान्य है। राज्य में एक जून से लेकर 12 सितंबर तक 919 मिमी औसत बारिश होनी चाहिए। मगर अभी तक यहां 828 मिमी बारिश हुई है। हालांकि इस अंतर के बाद भी इसे सामान्य बारिश माना जा रहा है। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 20.4डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

रांची             27.8                        22.9

जमशेदपुर     32.6                        25.2

मेदिनीनगर    33.0                         27.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.