Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान देश के पांच तटवर्ती राज्यों में तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के बाहरी बादलों का असर राज्य में देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आज रात से हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छा सकते हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 07:17 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 07:18 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान देश के पांच तटवर्ती राज्यों में तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के बाहरी बादलों का असर राज्य में देखने को मिलेगा। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में आज रात से हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छा सकते हैं। हालांकि आने वाले दो से तीन दिनों में अगर कहीं बारिश होगी तो वो लोकल फैक्टर के कारण होगी।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार को राज्य में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, गढवा, पलामू, चतरा, कोडरमा, धनबाद, दुमका, और गिरिडीह जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। वहीं राजधानी रांची समेत राज्य के मध्य भाग में वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा चक्रवाती तूफान को लेकर जारी स्पेशल रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका असर राज्य में 19 मई तक देखने को मिलेगा। राज्य में तूफान से मौसम में परिवर्तन को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं की गयी है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा के कुरू में 33.4 मिमी दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        37.0            24.6

जमशेदपुर    39.5            26.4

मेदिनीनगर    40.2            26.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.