Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News: तेज बारिश ने बदला रांची के मौसम का मिजाज, IMD का इन जिलों में अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News झारखंड की राजधानी रांची में तेज हवा व मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 01:40 PM (IST)
Jharkhand Weather News: तेज बारिश ने बदला रांची के मौसम का मिजाज, IMD का इन जिलों में अलर्ट जारी
Jharkhand Weather News: बारिश के बाद बदला रांची के मौसम का मिजाज।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News राजधानी रांची में शनिवार को दोपहर 12:15 बजे मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा व मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। एक ओर जहां उत्तर पूर्वी क्षेत्र यानी देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़ व धनबाद में बारिश हो रही है तो दूसरी ओर राज्य के शेष हिस्सों में तापमान का तेवर चढ़ा हुआ है।

loksabha election banner

रांची में बारिश।

वहीं मध्य झारखंड यानी रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी में दिन भर तेज धूप रहने के बाद हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञ की माने तो क्लाउड बैंड बनने के बाद भी इन क्षेत्रों में लगातार कम हो रही हरियाली के कारण अपेक्षाकृत कम बारिश हो रही है। बता दें कि पिछले तीन दिनों के दरम्यान राजधानी के तापमान में 2-3 डिग्री का उतार चढ़ाव लगातार बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पूर्वी व मध्य क्षेत्र के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

रांची में बारिश के दौरान का दृश्य।

राहत भरी खबर यह है कि अबकी बार मानसून समय से पूर्व दस्तक दे रहा है। रिपोर्ट की माने तो 10 जून के बाद यानी पिछले वर्ष की तुलना में छह दिनों पहले ही मानसून का झारखंड में प्रवेश हो रहा है। जिससे जून व जुलाई में गर्मी का असर लगभग समाप्त हो जाएगा।

निगम के सामने कार पार्क करना पड़ा महंगा, आंधी में कार पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे कार सवार

रांची नगर निगम के सामने कार पार्क पार्क करना महंगा पड़ा। शनिवार को दोपहर 12 बजे बारिश आंधी शुरू होते ही नगर निगम के मुख्य गेट के बगल में खड़ी कार पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ कार के बोनट पर गिरा जिससे कार चालक बाल बाल बच गए। जैसे ही पेड़ गिरा अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क जाम हो गया। कार सवार कार से निकल कर भागे। हालांकि सवार को चोट नहीं लगी। बाद में निगम की ओर से जेसीबी बुलाकर पेड़ को हटाया गया। इसके बाद कार चालक कार ले कर निकले। इस दौरान आवागमन बाधित हो गया। करीब 30 मिन के बाद सड़क से पेड़ को हटाया गया।

आंधी में कार पर गिरा पेड़।

इधर, झमाझम बारिश से तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। जैसे जान में जान आ गया। तेज धूप और उमस से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.