Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: 4 दिनों बाद बदलेगा मौसम, झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश; बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Alert अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण एक तरफ जहां रात में ठंड बढ़ेगी वहीं कोहरा और धुंध का प्रकोप भी राज्य में बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 08:47 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: 4 दिनों बाद बदलेगा मौसम, झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश; बढ़ेगी ठंड
25 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है।

रांची, जासं। रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह में कोहरा और धुंध देखने को मिला। हालांकि रविवार को सुबह सात बजे से ही धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के तटीय क्षेत्र में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसके धीरे-धीरे गहरा होने की संभावना है। झारखंड के मौसम पर इस कम दबाव के क्षेत्र का असर 26 नवंबर से दिखने की संभावना है।

loksabha election banner

26 नवंबर को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट होगी। हालांकि उससे पहले 25 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है। मगर न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण एक तरफ जहां रातों में ठंड बढ़ेगी, वहीं कोहरा और धुंध का प्रकोप भी राज्य में बढ़ेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सरायकेला-खरसावां में 33.6 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत तक बढ़ जाने के कारण धीरे-धीरे कोहरा और घना होगा।

राज्य में जमशेदपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रांची में रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होगा, वैसे-वैसे ठिठुरन बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.