Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: तीन दिनों तक कमजोर रहेगा मानसून, झारखंड के इन इलाकों में होगी हल्की बारिश

Jharkhand Weather Alert Hindi News Mousam Ki Jankari राज्य में सबसे कम बारिश गुमला और पाकुड़ में दर्ज की गई है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में आज उत्तरी और दक्षिणी पूर्वी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 06:57 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 07:02 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert, Hindi News, Mousam Ki Jankari उत्‍तरी व दक्षिणी इलाकों में बारिश हो सकती है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में शनिवार की सुबह धूप खिली है। आसमान में हल्के दर्जे के बादल दिख रहे हैं। पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की हवा चल रही है। शहर में आर्द्रता का स्तर 99 प्रतिशत है। वहीं सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक मानसून की स्थिति‍ कमजोर रह सकती है। इसके कारण आज राजधानी में आज मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा। दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, रात में ओस पड़ने की संभावना है।

loksabha election banner

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में आज उत्तरी और दक्षिणी पूर्वी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में मानसून का टर्फ लाइन अजमेर, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश, से होते हुए जमशेदपुर से गुजर रहा है। इसके कारण पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर में 34 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जबकि साहेबगंज में 34.6 मिमी, हंटरगंज में 21 और रांची के बाहरी भाग में 18 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ जिलों को छोड़कर औसत वर्षा अनुपात सामान्य है। राज्य के सात जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

राज्य में सबसे कम बारिश गुमला और पाकुड़ में दर्ज की गई है। एक जून से 18 सितंबर तक गुमला में 33 प्रतिशत कम और पाकुड़ में 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में दर्ज की गई। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राजधानी रांची के औसत तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        29.8                22.4

जमशेदपुर    34.6                24.2

मेदिनीनगर    31.7                25.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.