Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में चक्रवात का असर, 28 तक होगी झमाझम बारिश; जानें मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update Jharkhand Weather Forecast रांची सहित राज्‍य के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। बारिश से ठंड भी थोड़ी महसूस हो रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 07:15 AM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 07:20 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में चक्रवात का असर, 28 तक होगी झमाझम बारिश; जानें मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update, Jharkhand Weather Forecast रांची सहित कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में गुरुवार को सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। दो दिनों से जारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। बारिश के कारण शहर में सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह 8.30 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक शहर में 29 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि मानसून क्लाउड के कारण शहर में असामान्य बारिश हुई।

loksabha election banner

शहर के बाहरी इलाकों में दिन से दो बार तेज बारिश भी हुई। वहीं रांची के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज सुबह से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। दिन में रुक-रुककर कई बार बारिश होगी। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व हिस्से के ऊपर बना हुई है। इसका टर्फ लाइन तेलंगाना तक फैला हुआ है। वहीं मानसून का टर्फ लाइन भी इस कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है।

एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र म्यानमार के तटीय इलाके में बना हुआ है। इसी इलाके में एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र 24 सितंबर तक बनेगा, जो बनने के अगले 48 घंटों में ओडिशा के तट पर टकराएगा। इसका असर भी राज्य में देखने को मिलेगा। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

राज्य में मौसम की ऐसी स्थिति 28 सितंबर तक बने रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 97 मिमी दर्ज की गई। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गढ़वा में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            27.2                22.5

जमशेदपुर        28.2                23.5

मेदिनीनगर        30.8                24.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.