Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: सुबह-शाम बढ़ने लगी कनकनी, तापमान चार डिग्री गिरा; जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update झारखंड के विभिन्‍न हिस्‍सों में सुबह-शाम कनकनी बढ़ गई है। इससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। सप्ताहभर में तापमान चार डिग्री नीचे आया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 08:16 AM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 08:28 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: सुबह-शाम बढ़ने लगी कनकनी, तापमान चार डिग्री गिरा; जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update झारखंड के विभिन्‍न हिस्‍सों में सुबह-शाम कनकनी बढ़ गई है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में छठ के नहाय-खाय के दिन भगवान सूर्य के विघ्नहीन दर्शन हो रहे हैं। आसमान साफ है और हल्की हवा चल रही है। इससे लोगों को ठंड के साथ कनकनी का अहसास हो रहा है। सुबह सात बजे शहर में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची में सप्ताहभर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। 2 नवंबर को रात का तापमान 17 डिग्री था, जो 7 नवंबर को घटकर 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

loksabha election banner

इसके कारण सुबह-शाम कनकनी बढ़ गई है। दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। झारखंड के विभ‍िन्‍न इलाकों में भी ठंड महसूस हाे रही है। हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, बोकारो में ठंड के दस्‍तक देते ही लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। दरअसल, उत्तर पश्चिम दिशा से हल्की हवा चलने से कनकनी लग रही है। हालांकि आसमान मुख्य रूप से साफ लग रहा है। विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि अगले रविवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद रांची व राज्य के विभिन्न जिलों में एक बार में ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक अक्टूबर से सात नवंबर तक राज्य में बारिश की स्थिति बेहतर रही है। केवल राज्य में गुमला, लातेहार और पाकुड़ में 45 प्रतिशत से कम बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 199 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। इसके कारण राज्य में रबी की फसल भी बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौमस शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान रामगढ़ में 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर         अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

रांची         26.8            13.8

जमशेदपुर     30.8            15.6

मेदिनीनगर     29.8             14.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.