विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand SIR: झारखंड में तेजी से चल रही SIR प्रक्रिया, 2 दिनों में 14.41 लाख मतदाताओं को मिला इन्यूमरेशन फॉर्म

Published: Wed, 01 Jul 2026 11:46 PM (IST)

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दो दिनों में 14.41 लाख मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म दिए ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दो दिनों में 14.41 लाख मतदाताओं को फॉर्म मिले।

  2. पश्चिमी सिंहभूम जिला फॉर्म वितरण में सबसे आगे।

  3. रांची, हजारीबाग में फॉर्म वितरण की गति धीमी।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) की प्रक्रिया शुरू होने के दो दिनों में 14.41 लाख मतदाताओं को इन्यूमेरेशन फॉर्म बीएलओ द्वारा उनके घरों पर पहुंचाए गए हैं।

राज्य के 2,64,63,223 मतदाताओं को यह फॉर्म दिया जाना है। बुधवार देर शाम तक 14,41,369 मतदाताओं को यह फॉर्म दे दिया गया है।

वहीं, 29 हजार इन्यूमरेशन फॉर्म भर कर मतदाताओं द्वारा वापस किया गया है। बीएलओ द्वारा उसे डिजिटलाइज कर अपलोड भी कर दिया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को प्राप्त रिपेार्ट के अनुसार, इन्यूमरेशन फॉर्म बांटने में सबसे आगे पश्चिमी सिंहभूम जिला है। यहां के 10.84 लाख मतदाताओं में से 2,52,195 मतदाताओं को यह फॉर्म दे दिया गया है, जो कुल मतदाताओं का 23.26 प्रतिशत है।

वहीं, पाकुड़, गोड्डा, सिमडेगा और लोहरदगा में करीब 10 फीसदी मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म बांट दिया गया है। हजारीबाग में सबसे कम 2.5 प्रतिशत, रांची में 2.6 प्रतिशत और पलामू में 2.9 प्रतिशत मतदाताओं को ही इन्यूमरेशन फॉर्म दिया जा सका है।

किस जिला में कितने मतदाताओं को दिए गए इन्यूमरेशन फार्म

जिला इन्यूमरेशन फॉर्म की संख्या
साहिबगंज 34,865
पाकुड़ 82,111
दुमका 53,456
जामताड़ा 44,134
देवघर 81,890
गोड्डा 95,961
कोडरमा 22,828
हजारीबाग 40,833
रामगढ़ 65,380
चतरा 24,363
गिरिडीह 82,379
बोकारो 71,431
धनबाद 74,055
पूर्वी सिंहभूम 76,429
सरायकेला खरसावां 37,899
पश्चिम सिंहभूम 2,52,195
रांची 69,675
खूंटी 28,683
गुमला 26,968
सिमडेगा 42,780
लोहरदगा 26,528
लातेहार 18,599
पलामू 51,196
गढ़वा 36,731