विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड में झामुमो को बहुमत, लेकिन पिछड़ गए हेमंत सोरेन के ये मंत्री

Published: Sat, 23 Nov 2024 04:35 PM (GMT+05:30)

झारखंड की सभी विधानसभा सीटों में वोटों की गिनती लगातार जारी है। रुझानों में झामुमो को बहुमत मिलता दिख रहा ...और पढ़ें

हेमंत सोरेन सरकार के ये मंत्री पिछड़े
हेमंत सोरेन सरकार के ये मंत्री पिछड़े

HighLights

  1. झारखंड में रुझानों में मिल रहा झामुमो को बहुमत
  2. मंंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और बन्ना गुप्ता पिछड़े

डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Election Results 2024: झारखंड की सभी विधानसभा सीटों में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एक बार फिर राज्य में झामुमो की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन लगातार आगे चल रही है। वहीं झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भी सरायकेला से आगे चल रहे हैं।

बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से सोरेन सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार पिछड़ रहे हैं। 12वें राउंड की काउंटिंग तक सरयू राय, बन्ना गुप्ता से 29,829 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां 22 राउंड में वोटों की गिनती होनी है, ऐसे में देखना होगा कि बन्नी गुप्ता वापसी कर पाते हैं या नहीं।

मिथिलेश कुमार ठाकुर

झारखंड की गढ़वा विधानसभा सीट पर बीजेपी के सत्येंद्र नाथ तिवारी आगे चल रहे हैं।19वें राउंड की काउंटिंग तक सत्येंद्र नाथ झामुमो उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ठाकुर से 19278 वोटों से आगे हैं।

हफीजुल हसन

मधुपुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हफीजुल हसन ने वापसी की है। 14वें राउंड तक की काउंटिंग में वो बीजेपी के गंगा नारायण सिंह से 4129 वोटों से आगे चल रहे हैं।

दीपिका पांडेय

महगामा विधानसभा सीट से पीछे चल रहीं दीपिका पांडेय ने भी शानदार वापसी की है। 19वें राउंड तक की काउंटिंग में दीपिका बीजेपी के अशोक कुमार से 17,548 वोटों से आगे चल रही हैं। इसमें कुल 23 राउंड में वोटों की गिनती होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।