विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार के आधा दर्जन वाणिज्य कर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

By Jagran NewsEdited By: M Ekhlaque
Published: Sat, 22 Oct 2022 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 07:47 PM (IST)

Jharkhand Transfer Posting झारखंड सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए कई वाणिज्यकर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस ...और पढ़ें

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्यकर विभाग के कई पदाधिकारियों को सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है।
Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्यकर विभाग के कई पदाधिकारियों को सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य सरकार ने आधा दर्जन वाणिज्य कर पदाधिकारियों को प्रोन्नति के साथ नए काम भी सौंप दिए हैं। इनमें से कई अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन के बाद भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वाणिज्य कर विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं।

  • मो. ग्यासुद्दीन : राज्य कर अपर आयुक्त (अपील) हजारीबाग। धनबाद में अपर आयुक्त (प्रशासन) के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
  • संजय कुमार प्रसाद : अपर आयुक्त (प्रशासन) हजारीबाग। धनबाद में अपर आयुक्त (अपील) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
  • डाली मंजू भगत : अपर आयुक्त (अपील), रांची प्रमंडल। जमशेदपुर में अपर आयुक्त (अपील) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।
  • दिलीप कुमार मंडल : अपर आयुक्त (प्रशासन), दुमका। अगले आदेश तक इनके पास संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई) धनबाद एवं संथाल परगना का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
  • अखिलेश शर्मा : अपर आयुक्त (मुख्यालय) रांची। अपर आयुक्त (प्रशासन) रांची और संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई) रांची व हजारीबाग प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
  • पारिजात मंजुल : अपर आयुक्त (प्रशासन) जमशेदपुर। संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई) जमशेदपुर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

गृह विभाग के उपसचिव अंथाेनी सांगा का निधन

उधर, झारखंड मंत्रालय में गृह विभाग के उपसचिव अंथाेनी सांगा का शुक्रवार की शाम निधन हाे गया। वे 56 साल के थे। करीब तीन साल पहले एक दुर्घटना में उनके पैर में स्टील लगाया गया था। गत एक अक्टूबर काे स्टील निकलवाने के बाद से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। चार दिन पहले ही तबियत खराब हाेने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंथाेनी सांगा काे हाल में ही उपसचिव के पद पर प्राेन्नति मिली थी। वे मूल रूप से हजारीबाग के रहने वाले थे। हजारीबाग के सेतागढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर गृह विभाग एवं सचिवालय के अन्य अफसराें ने शाेक व्यक्त किया है।