Move to Jagran APP

Jharkhand: राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला

Jharkhand Transfer News आज इसकी अधिसूचना जारी की गई है। जमशेदपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद को रांची का दंडाधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 03:39 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 03:58 PM (IST)
Jharkhand: राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। आज इसकी अधिसूचना जारी की गई है। जमशेदपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद को रांची का दंडाधिकारी नियुक्‍त किया गया है। प्रसाद को रांची जिला के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं। गिरिडीह के कार्यपालक दंडाधिकारी अशोक कुमार सिन्‍हा को राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड में नियुक्‍त किया गया है।

loksabha election banner

हजारीबाग के केरेडारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्‍तव की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है। पलामू के पांकी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक भूमि सुधार विभाग में सौंपा गया है। चाईबासा सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव को ग्रामीण विकास विभाग में तैनात किया गया है।

रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी डांगुर कोडाह को ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्‍त किया गया है। बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेम्‍ब्रोम की सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग से वापस लेते हुए राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है। सरायकेला-खरसावां के राजनगर गोविंदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्‍दु की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.